यदि आप का भी बैंक में खाता (Bank Account) है तो आप को भी बैंक से संबंधित कार्यों को करने के लिए एप्लीकेशन (Bank Application in Hindi) लिखने को कहा गया होगा।
कई बार ऐसा होता है जब हमे बैंक में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए एप्लीकेशन लिखने को कहा जाता है। और ऐसे में बहुत बार हमे Bank Application in Hindi लिखने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भले ही हम जैसे तैसे उस वक्त एप्लीकेशन लिख तो देते हैं।
लेकिन इससे कई बार बैंक के कर्मचारियों को कई बार हमारी बात समझने में
परेशानी भी हो जाती है। इसलिए जरुरी है कि हमे एप्लीकेशन लिखते वक्त कुछ
सावधानियां बरतनी होंगी और एक निर्धारित फॉर्मेट में अपने काम के लिए
एप्लीकेशन लिखनी होगी।
Bank Application in Hindi (सभी बैंक के एप्लीकेशन हिंदी)
सभी बैंक के एप्लीकेशन हिंदी
1. देश में विभिन्न बैंक हैं जहाँ देश के नागरिकों के बैंक खाते हैं। बैंक
खाते में पैसे जमा करने और निकालने के अतिरिक्त भी बहुत से ऐसे कार्य होते
हैं जिसमे बैंक के ग्राहकों को बैंक कर्मचारी एप्लीकेशन लिखने को कहते है।
2. ऐसे एप्लीकेशन में आप को अपने काम से संबंधित बातों के बारे में जानकारी
देनी होती है। साथ ही इसे बहुत अधिक न खींचते हुए आप को कम शब्दों में सभी
महत्वपूर्ण जानकारी के साथ अपनी बात कहनी होती है।
3. कोशिश करें की आप अपनी बात सरल शब्दों में बताते हुए सभी आवश्यक जानकारी
दे दें जिससे कर्मचारियों को आपके कार्य या परेशानी समझ आ जाये। आइये अब
जानते हैं की आप बैंक के एप्लीकेशन कैसे लिख सकते हैं ?
बैंक में नया बैंक अकाउंट खोलने के लिए आवेदन
यदि आप बैंक में अपना अकाउंट खोलना चाहते हैं तो आप इस फॉर्मेट के जरिये एप्लीकेशन लिख सकते हैं।
सेवा में,
श्रीमान शाखा प्रबंधक
बैंक का नाम
बैंक शाखा का नाम व पता
विषय : नए बैंक खाता खोलने के लिए आवेदन / नया बैंक अकाउंट खोलने हेतु आवेदन
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं (अपना नाम) आप के बैंक में अपना अकाउंट / बैंक
खाता खुलवाना चाहता हूँ। जिससे बैंक द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं
का लाभ उठा सकूँ। नए बैंक खाता खुलवाने हेतु जो भी आवश्यक दस्तावेज हैं,
उन्हें मैं आवेदन पत्र के साथ ही संलग्न कर रहा हूँ।
आपसे निवेदन है कि मेरा बैंक खाता जल्द से जल्द खुलवाने का कष्ट करें। आप का आभारी रहूंगा।
धन्यवाद !
दिनांक
आपका नाम
(हस्ताक्षर)
मोबाइल नंबर
आपका पता
एटीएम बंद करवाने हेतु आवेदन पत्र
सेवा में,
श्रीमान शाखा प्रबंधक
बैंक का नाम
बैंक शाखा का नाम व पता
विषय : एटीएम कार्ड बंद करने हेतु आवेदन पत्र / एप्लीकेशन
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं (आपका नाम) आप के बैंक में एक खाताधारक हूँ।
मेरा बैंक खाता नंबर (बैंक खाता नंबर दर्ज करें) ये है। पैसों के लेन देन
में सुविधा हेतु मेरे बैंक खाते पर एटीएम कार्ड (ATM Card) जारी
किया गया था। जिसे मुझे किसी कारणवश बंद करवाना पड़ रहा है। (आप चाहें तो
यहाँ कारण भी लिख सकते हैं जैसे – एटीएम खोने की वजह से या आप को जरुरत
नहीं या कोई भी अन्य वजह)
आप से निवेदन है कि इसलिए मेरे बैंक अकाउंट पर जारी एटीएम को बंद करने का कष्ट करें। आपका आभारी रहूंगा।
धन्यवाद !
दिनांक :
आपका नाम :
(हस्ताक्षर) :
खाता संख्या :
मोबाइल नंबर :
आपका पता :
यदि गलत बैंक खाते में पैसे चले जाएँ तो पैसे वापसी के लिए आवेदन पत्र
यदि कभी ऐसी परिस्थिति आये कि आप जल्दी बाजी में अपने पैसे किसी गलत
अकाउंट में ट्रांसफर करवा दें तो आप ऐसे में बैंक में एप्लीकेशन के माध्यम
से अपने पैसे वापस प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप
यहाँ दिए गए फॉर्मेट को फॉलो कर सकते हैं।
सेवा में
श्रीमान शाखा प्रबंधक
बैंक का नाम
बैंक शाखा का नाम और पूरा पता
विषय : गलत खाते में रूपए ट्रांसफर होने के बाद वापस प्राप्त करने हेतु आवेदन
महोदय ,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम (अपना नाम लिखें) है और मैं आप के बैंक में
खाताधारक हूँ। मेरा अकाउंट नंबर – (अपने बैंक खाते का नंबर दर्ज करें) है।
गलती से मैंने पैसे ट्रांसफर करते समय गलत बैंक खाता नम्बर (संबंधित बैंक
खाता नंबर) दर्ज कर दिया, जिसके चलते रूपए दुसरे बैंक खाते में चले गए हैं।
आप से निवेदन है कि आप इन पैसों को वापस मेरे बैंक खाते में ट्रांसफर करने
का कष्ट करें। इसके लिए आप का सदैव आभारी रहूँगा।
धन्यवाद
दिनांक
आपका नाम
(हस्ताक्षर)
खाता नम्बर
मोबाइल नंबर
आपका पता
बैंक खाते पर नए एटीएम जारी करने हेतु आवेदन
अगर आप बैंक खाते से ट्रांजेक्शन करने के लिए एटीएम के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ऐसे कर सकते हैं।
सेवा में,
श्रीमान शाखा प्रबंधक
बैंक का नाम
बैंक शाखा का नाम व पता
विषय : नए एटीएम कार्ड जारी करने हेतु आवेदन पत्र / एप्लीकेशन
महोदय ,
सविनय निवेदन है कि आप के बैंक में मैं (अपना नाम) एक खाताधारक हूँ। पैसों के लेन देन में सुविधा हेतु मुझे का एटीएम कार्ड (ATM Card) की आवश्यकता है। जिससे मैं आसानी से अपने लेन देन की प्रक्रिया को पूरा कर सकूं। मेरा खाता नंबर (अपना खाता नंबर दर्ज करें) है।
आप से निवेदन है कि इसलिए मेरे बैंक अकाउंट पर मुझे एक एटीएम जारी करने का कष्ट करें। आपका आभारी रहूंगा।
धन्यवाद !
दिनांक :
आपका नाम :
(हस्ताक्षर) :
खाता संख्या :
मोबाइल नंबर :
आपका पता :
बैंक खाते में मोबाइल नंबर पंजीकरण करवाना
सेवा में ,
श्रीमान शाखा प्रबंधक
बैंक का नाम
बैंक शाखा का नाम व पता
विषय : बैंक खाते में मोबाइल नंबर पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र / एप्लीकेशन
महोदय ,
सविनय निवेदन है कि मैं (आपका नाम) आप के बैंक में एक खाताधारक हूँ।
मुझे अपने बैंक खाते के साथ अपना मोबाइल नंबर को पंजीकरण करवाना है। जिससे
मैं मोबाइल के माध्यम से मिलने वाली बैंक संबंधी सुविधाओं का लाभ ले सकूं।
मेरा बैंक खाता नंबर (बैंक खाता नंबर दर्ज करें) ये है। इस बैंक खाते के
साथ मुझे अपना मोबाइल नंबर – 1234567890 (अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें)
पंजीकृत करना है।
अतः आप से निवेदन है कि मेरे बैंक अकाउंट के साथ यहाँ दिए गए मोबाइल नंबर को पंजीकृत करने का कष्ट करें। आपका आभारी रहूंगा।
धन्यवाद !
दिनांक :
आपका नाम :
(हस्ताक्षर) :
खाता संख्या :
मोबाइल नंबर :
आपका पता :
बैंक अकाउंट दूसरे ब्रांच में ट्रांसफर करवाने हेतु आवेदन
सेवा में ,
श्रीमान शाखा प्रबंधक
बैंक का नाम
बैंक शाखा का नाम व पता
विषय : बैंक खाते को दूसरी शाखा में स्थानांतरित करना हेतु
महोदय ,
सविनय निवेदन है कि मेरा नाम (आपका नाम) है। मेरा आप के बैंक में खाता /
अकाउंट है। जिसकी खाता संख्या – (अपने बैंक अकाउंट का नम्बर डालें) है।
मैं पिछले कुछ वर्षों से इस बैंक खाते का उपयोग कर रहा हूँ। लेकिन हाल ही
मैं मैंने स्थायी तौर पर देहरादून शिफ्ट किया है और यहाँ मुझे बैंक की कई
सुविधाएं जैसे नई पासबुक मिलने आदि मिलने में समस्या हो रही है।
इसकी वजह मेरा खाता ( बैंक अकाउंट) दूसरी बैंक शाखा में होना बताया गया
है। इसलिए मैं अपना अकाउंट पुरानी बैंक शाखा (पुरानी बैंक शाखा का नाम व
पता डालें) से नयी बैंक शाखा में ट्रांसफर कराना चाहता हूँ। जिससे मैं
नियमित और निर्बाधित तौर पर बैंक की सभी सुविधाओं का लाभ पहले की तरह ही
उठा सकूं।
अतः आप से निवेदन है कि मेरे बैंक अकाउंट को यहाँ दी गयी शाखा (नयी शाखा
का नाम और पता) में ट्रांसफर करने का कष्ट करें। इसके लिए मैं आपका आभारी
रहूंगा।
धन्यवाद !
दिनांक :
आपका नाम :
(हस्ताक्षर) :
खाता संख्या :
मोबाइल नंबर :
आपका पता :
1.एटीएम कार्ड ब्लॉक करने के लिए एप्लीकेशन(ATM Card Block Applications In Hindi)
सेवा में,
श्रीमान शाखा प्रबंधक
बैंक का नाम :- (यहां अपने बैंक का नाम लिखें)
पता :- (यहां अपने बैंक शाखा का पता लिखें)
विषय :- एटीएम कार्ड ब्लाक कराने हेतु प्रार्थना पत्र
महोदय ,
श्रीमानजी निवेदन है कि मेरा बचत खाता आपकी बैंक शाखा में है जिसकी खाता
संख्या 123456789 है। मेरा एटीएम कार्ड बाजार में कहीं गुम हो गया है या
फिर चोरी हो गया है, जिसकी वजह से मैं अपने एटीएम कार्ड कार्ड को ब्लाक
करवाना चाहता हूँ, ताकि मुझे किसी भी तरह की आर्थिक असुविधा न हो।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है है कि शीघ्र से शीघ्र मेरा एटीएम कार्ड ब्लाक कर दिया जाये।
आपका विश्वासी
सुरेश
खाता संख्या :-
मोबाइल न० :-
हस्ताक्षर :-
2.एटीएम कार्ड ब्लॉक करने के लिए एप्लीकेशन(ATM Card Block Applications In Hindi)
सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदय
बैंक का नाम :- (यहां अपने बैंक का नाम लिखें)
पता :- (यहां अपने बैंक शाखा का पता लिखें)
विषय :- एटीएम कार्ड ब्लाक कराने हेतु प्रार्थना पत्र
महोदय ,
सविनय निवेदन है कि मैं रमेश आपके बैंक का एक खाताधारी हूँ। मैंने अपने
एटीएम कार्ड से कई बार पैसे निकालने का प्रयास किया लेकिन निकाल नही पाया,
लगता है मेरा एटीएम कार्ड ख़राब हो गया है। इसीलिए मुझे यह एटीएम कार्ड बंद
करना है
अतः श्रीमान से निवेदन है कि मुझे जल्द से जल्द एक नया मेरा एटीएम ब्लाक करें। इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा।
आपका विश्वासी
नाम :- रमेश
खाता संख्या :-
एटीएम नंबर :-
हस्ताक्षर :-
एटीएम कार्ड ब्लॉक करने के लिए एप्लीकेशन(Application for block atm card in hindi)
सेवा में,
बैंक मैनेजर,
(बैंक का नाम, पता)
विषय: एटीएम गुम हो जाने के कारण एटीएम ब्लॉक/ बंद करने हेतु आवेदन।
महोदय
विनम्र निवेदन हैं मैं आपके बैंक का खाताधारक हूँ। मुझे इस बात से आपको
अवगत कराने की आवश्यकता है कि जब कल शाम घर जा रहा था तब मैंने अपना एटीएम
कार्ड खो दिया है। आपसे निवदेन है की, आप तुरंत मेरा एटीएम कार्ड ब्लॉक एव
बंद करने की कृपा करे।
धन्यवाद
भवदीय
नाम – अपना नाम लिखे.
पता – अपना पता लिखे
बैंक अकाउंट नंबर –
एटीएम नंबर –
मोबाइल नंबर –
हस्ताक्षर – अपनी sign करे.
Bank Application in Hindi से संबंधित प्रश्न उत्तर
बैंक में एप्लीकेशन कैसे लिखते हैं हिंदी में? यदि
आप को अपने बैंक में किसी वजह से एप्लीकेशन लिखनी है तो आप हमारे लेख को
पढ़ सकते हैं। इसमें दिए गए फॉर्मेट को फॉलो करके आप अपनी एप्लीकेशन लिख
सकते हैं।
पैसे वापस करने के लिए बैंक मैनेजर को आवेदन कैसे लिखें हिंदी में? यदि
आप ने अपने पैसे किसी गलत बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए हैं तो आप को
अपने बैंक के शाखा प्रबंधक (Bank Manager) को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी
देनी होगी। और साथ में आपको उस बैंक खाते का नंबर भी देना होगा जिसमें आप
ने गलती से पैसे ट्रांसफर कर दिया है। एप्लीकेशन लिखने का पूरा फॉर्मेट आप
हमारे इस लेख में विस्तार से देख सकते हैं।
बैंक का पासबुक कैसे बनाएं? यदि
आप को अपने बैंक की पासबुक बनानी है तो आप को इसके लिए बैंक के मैनेजर के
नाम एक एप्लीकेशन लिखनी होगी। आप इस लेख में दिए गए फॉर्मेट के आधार पर के
आधार पर एप्लीकेशन लिख सकते हैं।
बैंक पासबुक गुम हो जाने / खो जाने पर क्या करें? यदि
आप की बैंक पासबुक खो जाती है या चोरी हो जाती है तो ऐसे में आप को सबसे
पहले अपनी बैंक शाखा में बैंक के मैनेजर के नाम एप्लीकेशन लिखकर इस बारे
में जानकारी देनी होगी। जिससे आप के बैंक से होने वाले सभी लेन देन तुरंत
प्रभाव से रोक दिए जाएंगे। इसके साथ ही आपको अपने नजदीकी पुलिस थाने में
जाकर इसकी रिपोर्ट करनी होगी और FIR दर्ज कराएं।
बैंक में खाता बंद कराने के लिए क्या करें ? यदि
आप बैंक में अपना खाता बंद कराना चाहते हैं तो आप को इस के लिए बैंक के
नाम एक एप्लीकेशन लिखनी होगी। जिसमें आप अपने नाम और बैंक खाता संख्या को
बताते हुए अपने खाते को किस वजह से बंद कर रहे हैं के बारे में संक्षेप में
बताएं और उनसे अपना खाता बंद करने की रिक्वेस्ट करें।
एटीएम के माध्यम से बैंक खाते से आधार लिंक कैसे करे ?
अगर आप ऑनलाइन माध्यम से या बैंक नहीं जाना चाहते तो आप कुछ ही समय में
एटीएम से कैसे आप बैंक खाते को आधार से लिंक कैसे कर सकते हो, ये हम आपको
बताने वाले है आप अपने एसबीआई एटीएम में जाकर लिंक कर सकते है। आइये जानते
हैं कुछ स्टेप्स के द्वारा –
- सबसे पहले आप अपने बैंक शाखा के नजदीकी एटीएम में जाये।
- इसके बाद आप अपना एटीएम कार्ड स्वाइप करें।
- उसके बाद आपको अपना पिन दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आप सर्विस रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- और फिर आधार रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर जाएँ।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने अकाउंट के प्रकार को चुने करेंट/सेविंग।
- और फिर आप अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करे।
- अब आपको आधार कार्ड नंबर कन्फर्म करने के लिए फिर से दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपके आधार रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- फिर आपको आया हुआ ओटीपी दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका आधार बैंक से लिंक कर दिया जायेगा।
- बैंक द्वारा आपका आवेदन की स्वीकृति की जाएगी।
- इस प्रकार आपकी यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
एसएमएस द्वारा बैंक खाते को आधार से लिंक करें ?
यदि आप एसबीआई खाताधारक है तो हम आपको बताने वाले है की आप किस प्रकार एक एसएमएस के माध्यम से अपना बैंक खाता लिंक करा
सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने फोन के
माध्यम से एक मेसेज से ही घर बैठे आधार लिंक कर सकते है।
लेकिन उम्मीदवार ध्यान दें आपको उसी नंबर से मेसेज करना होगा, जो बैंक
खाते में रजिस्टर हो। आप अन्य किसी और नंबर से मैसेज नहीं कर सकते। आइये
जानते हैं किस प्रकार मैसेज द्वारा आधार बैंक अकाउंट से लिंक करा सकते हैं-
- सबसे पहले आपके पास एक मोबाइल फोन होना जरुरी है।
- आपको अपने फोन के मैसेज एप्प में जाना होगा।
- उसके बाद आपको इनबॉक्स में टाइप करना है UID<space><Aaadhar Number<Account Number>
- उसके बाद आप इस मेसेज को 567676 पर भेज दें।
- आपको आधार बैंक से लिंक होने का मैसेज मिल जायेगा।
- अगर आपका आधार लिंक किसी भी स्थिति में नहीं होता तो आपको बैंक जाने का
आग्रह किया जायेगा। और यदि आपका फोन नंबर भी बैंक से लिंक नहीं होगा तो भी
आपके फोन में मैसेज द्वारा आपको सूचित कर दिया जायेगा।
ऑफलाइन मोड़ में आधार से बैंक लिंक कैसे करे ?
अगर आप ऑफलाइन मोड़ में आवेदन करना चाहते है तो आप अपने बैंक शाखा में
जाकर आधार लिंक कर सकते है। यहाँ हम आपको ऑफलाइन मोड में आधार बैंक खाते से
लिंक कराने की प्रोसेस बताने जा रहें हैं। अगर आप भी इस प्रोसेस के विषय
में जानना चाहते हैं तो आप दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं और सूचना
प्राप्त कर सकते हैं-
- इसके लिए आपको अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी ले जानी होगी।
- इसके बाद आपको बैंक में जाना होगा और वहां से आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक कराने के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सारी जानकारी भरनी होगी।
- और आप आधार कार्ड की फोटो कॉपी आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर ले।
- आधार कार्ड का वेरिफिकेशन होने के बाद आपका आधार कार्ड लिंक कर दिया
जायेगा। और जो आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से रजिस्टर है उस पर लिंक
से संबंधित मैसेज आजायेगा।
- इस प्रकार आपकी यह प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
मोबाइल एप्प के माध्यम से बैंक अकाउंट में आधार कार्ड कैसे लिंक करें
कई बैंक ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एप्प नेट बैंकिंग की सुविधा
देती है। आप चाहे किसी अन्य राज्य में है तो आप मोबाइल एप्प के माध्यम से
किस प्रकार आप अपने आधार को बैंक से लिंक कर सकते है। हम इस प्रक्रिया में
आपको एसबीआई एप्प के बारे में बता रहे है। प्रोसेस जानने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले उम्मीदवार अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाये।
- इसके बाद आपको YONO SBI: Banking & Lifestyle मोबाइल एप्प इंस्टाल करना होगा।
- उसके बाद एप्प को ओपन कर ले।
- इसके बाद रिक्वेस्ट पर क्लिक करे।
- फिर आधार के विकल्प का चयन करे।
- अब आधार लिंकिंग के विकल्प को चुने।
- ड्रापडाउन मेन्यू पर सीआईएफ नंबर को चुने।
- इसके बाद आप अपना आधार नंबर दर्ज करे।
- अब बाद दिशा-निर्देश को पूरा पढ़ें और टिक का निशान लगा दे।
- और अंत में सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दे।
- आपके फोन में मैसेज आ जायेगा आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक हो गया है।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप ओके के बटन पर क्लिक कर दे।
- इस प्रकार आपकी यह प्रोसेस पूरी हो जाएगी।
नेट बैंकिंग के द्वारा बैंक अकाउंट में आधार कार्ड कैसे लिंक करें ?
नेट बैंकिंग के जरिये आप अपना आधार लिंक आसानी से कर सकते है। इसके लिए
पहले आपको अपनी लॉगिन आईडी बनाकर अपनी प्रोफाइल बना ले और उसके बाद आप नीचे
दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते है –
- सबसे पहले आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.com पर जाएँ।
- इसके बाद आप नेट बैंकिंग के अकाउंट पर लॉगिन करें ।
- और उसके बाद ई- सर्विस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपडेट आधार विद ई अकाउंट के विकल्प का चयन करें।
- अब आपने जो लॉगिन आईडी बनाते समय पासवर्ड दर्ज किया होगा वह पासवर्ड डालें।
- और सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब आप ड्रापडाउन में जाकर सीआईएफ नंबर का चयन करें।
- अब आपका आधार बैंक से लिंक हो जायेगा।
- लिंक होने के बाद आपकी पुष्टि के लिए आपके रजिस्टर फोन में मैसेज आ जायेगा।
- इस प्रकार आपकी यह प्रोसेस पूरी हो जाएगी।
ऑनलाइन आधार बैंक से लिंक कैसे करे ?
यदि आप नेट बैंकिंग के द्वारा आधार लिंक नहीं करना चाहते तो आप ऑफिसियल
वेबसाइट पर जाकर भी घर बैठे आवेदन कर सकते है। और इसके लिए आप हमारे दिए
हुए स्टेप्स फॉलो कर सकते है।
हम यहां पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बारे में बता रहे है आपका जिस शाखा
में अकाउंट है आप उसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर लिंक कर सकते है। आइये दिए
गए स्टेप्स के माध्यम से Online Process For Linking Aadhaar Card To Bank Account के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं-
- सबसे पहले आपको अपने बैंक शाखा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जैसा कि नीचे दी गयी पिक्चर में दिखाया गया हैं –
- उसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसा कि आप नीचे दिए गए पिक्चर में देख सकते हैं –
- लॉगिन करने के बाद आपको आधार लिंकिंग में जाकर अपडेट आधार विद बैंक अकाउंट का एक लिंक आएगा, उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- यहाँ आपको अपना अकाउंट नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा और कन्फर्म करना होगा।
- इसके बाद नियम और दिशा-निर्देश को पढ़ ले और टिक कर दे।
- और अंत में आपको सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके रजिस्टर मोबाइल पर आपके आधार लिंक होने का मेसेज आ जायेगा।
- इस प्रकार आपकी यह प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
बैंक खाते से आधार लिंक कराने संबंधित कुछ सवाल और उनके जवाब
बैंक खाते से आधार लिंक के लिए कौन सी आधिकारिक वेबसाइट जारी की गयी ? आधार
लिंक के लिए लिए हर एक बैंक ने ऑफिसियल वेबसाइट जारी की है। जिस बैंक में
आपका खाता है आप उसकी वेबसाइट पर जाएँ। आप आधार लिंक के अलावा और भी सेवाओं
का लाभ उठा सकते है।
आधार से बैंक लिंक करना क्यों जरुरी है ? देश
के नागरिक सब्सिडी और अन्य सरकारी योजनाओ का लाभ उठा सकते है। क्योंकि अब
सरकार द्वारा उन्ही लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है जिनका आधार बैंक
अकाउंट से लिंक है। और साथ ही आपको बैंक से लोन लेने में भी किसी समस्या को
न झेलनी पड़े।
यदि मैं आधार से बैंक नहीं करता तो क्या बैंक संचालन रोक दिया जायेगा? जी
हाँ, ये सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया है की देश में जितने भी नागरिक है
उन्हें अपने आधार को बैंक से लिंक कराना जरुरी है। इसलिए अगर आप अपना खाता
आधार से लिंक नहीं कराते हैं तो आपके बैंक खाते का सञ्चालन रोक दिया
जायेगा।